मुंबई

‘BJP की B टीम है समाजवादी पार्टी…पीठ में छुरा घोंपा’, उद्धव गुट ने लगाया बड़ा आरोप

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने स्पष्ट कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता अपने बड़बोले नेताओं को समझाएं, नहीं तो इंडिया गठबंधन को नुकसान होगा।
2 min read
• •
Updated: 31 Dec 2024, 7:24 PM IST
Abu Azmi Akhilesh Yadav
अबू आजमी और अखिलेश यादव

महाराष्ट्र में विपक्षी महाविकास आघाडी (MVA) गठबंधन से समाजवादी पार्टी (सपा) के अलग होने के बाद इंडिया गठबंधन में भी टकराव बढ़ सकता है। सपा ने बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। इसके बाद उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) ने सपा पर हमला बोलते हुए पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया है। एमवीए में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (UBT) शामिल है।

समाजवादी पार्टी के बीएमसी चुनाव लड़ने पर शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, "यह उजागर हो गया है कि महाराष्ट्र की समाजवादी पार्टी बीजेपी की 'बी' टीम है, खासकर अबू आजमी और रईस शेख बीजेपी के लिए काम करते है। अखिलेश यादव अच्छे नेता है, लेकिन महाराष्ट्र के नेता उनके कानों तक बात पहुंचने नहीं देते। जब हमारे नेता दिल्ली में अखिलेश से मिलेंगे, तो वह महाराष्ट्र सपा की खराब नीतियों के बारे में जरूर बताएंगे। हमने प्यार से समाजवादी पार्टी को महाविकास अघाड़ी में शामिल किया था, लेकिन हमें नहीं पता था कि वे पीठ में छुरा घोंप सकते हैं... महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी की एमवीए के बिना कोई पहचान और हैसियत नहीं है। एमवीए की वजह से सपा विधानसभा चुनाव में 2 सीटें जीत पाई। अकेले सपा का खाता भी नहीं खुलता।”

शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता आनंद दुबे ने आगे कहा, “हम यही चाहते है कि सपा के बड़े नेता महाराष्ट्र के बड़बोले सपा नेताओं को समझाएं, नहीं तो एमवीए के साथ ही इंडिया गठबंधन को भी नुकसान होगा।”

BMC चुनाव अकेले लड़ेगी सपा

महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के मुखिया अबू आजमी ने दावा किया कि मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का चुनाव सपा अकेले लड़ेगी। हाल ही में एमवीए से पूरी तरह से किनारा करने को लेकर आजमी ने कहा, हम सेक्युलर हैं, बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया, ऐसा करने वाले लोगों को कोर्ट अपराधी मानता है, वहीं कुछ लोग कहेंगे कि हम उनको बधाई देना चाहते हैं। यह संविधान के खिलाफ है और ऐसे लोगों के साथ समाजवादी पार्टी नहीं रह सकती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से इस पर बात हो गई है।

Updated on:
31 Dec 2024, 7:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर वारिस पठान का बयान, बोले- ‘अमित साटम और मेयर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें’

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की महायुति में बढ़ा तनाव, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

बुलेटप्रूफ घेरे में अमिताभ बच्चन को फैंस से मिलने की नौबत आई, AICWA ने पीएम मोदी से की बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील

‘पहले किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी टिप्पणी नहीं की’, राज ठाकरे का पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना

दो बच्चों की मां बनने के बाद भी फिट थीं अमृता अरोड़ा, फिर अचानक बढ़ा वजन, अब कुछ महीनों में घटाए 14 किलो