मुंबई

हाइवे पर ‘आवाज’ ने बांटे चप्पल

मजदूरों की आंखें हो गईं नम
less than 1 minute read
• •
May 12, 2020
हाइवे पर आवाज ने बांटे चप्पल
हाइवे पर आवाज ने बांटे चप्पल

मुंबई. बिना चप्पल या टूटी हुई चप्पल पहनकर हजारों किलोमीटर की दूरी नापने निकले लगभग 100 मजदूरों को आवाज फाउंडेशन ने मंगलवार को चप्पल बांटे। चप्पल पहने समय मजदूरों की आंखें नम हो गईं। अभी भी हाइवे पर मजदूरों को रेला गुजर रहा है। हजारों किमी का सफर करने का जज्बा लिए लोग नंगे पैर भी निकल पड़े हैं।

बता दें कि लॉक डाउन के पहले दिन से आवाज फाउंडेशन की फाउंडर सुषमा मौर्य रोज दो से तीन हजार लोगों को भोजन करा रही हैं। शुरूआती 10 दिनों तक सुषमा ने बिना किसी मदद के अपनी जेब से लोगों को भोजन कराया।

इसके बाद लोग आगे आए और उनका काम बढ़ता गया। सुबह घर के सारे काम निपटाने के बाद आठ बजे वे घर से निकल पड़तीं हैं, और शाम के पांच बजे तक वे लोगों की सेवा में लगीं रहतीं हैं।

सुषमा ने बताया कि सोमवार को मैंने इस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर बिना चप्पल के लोगों को घर जाते हुए देखा। कड़ी धूप में हजारों किमी के सफर पर निकले लोगों के खाली पैर देख मैं दंग रह गईं।

इसके बाद हमने तय किया कि जिन लोगों के पास चप्पल नहीं है, या जिनकी चप्पलें टूटीं हुईं हैं। हम उन्हें चप्पल देंगे। अब हम रोज हाइवे से गुजरने वाले लोगों को चप्पल देेने की योजना पर काम कर रहे हैं।

Updated on:
12 May 2020 08:07 pm
Published on:
12 May 2020 08:03 pm
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

​​​​​भुजबल को क्लीन चिट पर भड़की NCP (SP): नसीम सिद्दीकी बोले- ‘भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलने का मिला इनाम’