भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंगेली पहुंचे थे। उनकी इस यात्रा के दौरान ही उनके CAA पर दिए बयान के कारण नाराज ABVP कार्यकर्ता उन्हें कला झंडा दिखाने वाले थे ।
मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने CAA का विरोध करते हुए इसे छत्तीसगढ़ में लागू नहीं करने की बात कही थी। उनके इसी बयान के विरोध में ABVP के कुछ कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की तैयारी में थे लेकिन उनके ऐसा करने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंगेली पहुंचे थे। उनकी इस यात्रा के दौरान ही उनके CAA पर दिए बयान के कारण नाराज ABVP कार्यकर्ता उन्हें कला झंडा दिखाने वाले थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने 16 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने CAA लागू करने के पक्ष में नारा भी लगाया।
आपको बता दें कि नागरिकता कानून (CAA ) को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। संसद में पास होने और राष्ट्रपति की महुर लगने के बाद नागरिक संशोधन कानून ( CAA - Citizenship Amendment Act ) बन गया है।