मुंगेली

इंसानियत हुई शर्मसार.. 65 साल की बुजुर्ग महला का पड़ोसी ने किया रेप, इलाके में फैली सनसनी

Crime News : जिले से 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है।

less than 1 minute read
Sep 19, 2023
इंसानियत हुई शर्मसार.. 65 साल की बुजुर्ग महला का पड़ोसी ने किया रेप, इलाके में फैली सनसनी
इंसानियत हुई शर्मसार.. 65 साल की बुजुर्ग महला का पड़ोसी ने किया रेप, इलाके में फैली सनसनी

मुंगेली।Crime News : जिले से 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। एक 40 वर्षीय युवक ने आधी रात बुजुर्ग के साथ रेप कि वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। पुलिस ने उसे 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, लोरमी थाना क्षेत्र कि निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला रात को घर के बाहर आंगन में सो रही थी। तभी पड़ोसी बबलू टंडन उम्र 40 वर्ष की नजर पड़ी। आरोपी जबरन पीड़िता के घर घुस गया और छेड़खानी करने लगा। जिसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म के वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर युवक ने उसे किसी को न बताने की धमकि दी।

बुजुर्ग पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिवार में दी। सुबह होते ही परिवार के सदस्यों ने थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
19 Sept 2023 04:19 pm