27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 युवकों ने बेल्ट, डंडा औरा रॉड से कारोबारी की कर दी पिटाई, फिर भट्टी ले जाकर किया ऐसा कांड

Crime News : कोतवाली थाना के पास स्थित बस स्टैंड में देर रात शराब पी रहे युवकों ने एक कपड़ा कारोबारी पर हमला कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 19 Sep 2023, 3:34 PM IST

3 युवकों ने बेल्ट, डंडा औरा रॉड से कारोबारी की कर दी पिटाई, फिर भट्टी ले जाकर किया ऐसा कांड

3 युवकों ने बेल्ट, डंडा औरा रॉड से कारोबारी की कर दी पिटाई, फिर भट्टी ले जाकर किया ऐसा कांड

कोरबा।Crime News : कोतवाली थाना के पास स्थित बस स्टैंड में देर रात शराब पी रहे युवकों ने एक कपड़ा कारोबारी पर हमला कर दिया। उसे बेल्ट, डंडा औरा रॉड से पीटा। होटल की भट्ठी की ओर खींचने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें : बिलासपुर में गैंगरेप... जंगल में तीन युवकों ने महिला को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

होटल संचालक ने बीच बचाव कर व्यापारी को युवकों से बचाया। बताया जाता है कि कोरबा के मिशन रोड में आनंद रैकवार (50) की फैंसी ड्रेस की दुकान है। रायगढ़ माल भेजने के लिए आनंद रविवार की रात करीब 9.50 बजे पुराना बस स्टैंड गया था। वहां बस का पता कर रहा था। इस बीच स्टैंड में शराब पी रहे युवकों ने आंनद को पकड़ लिया। आरोप लगाया कि आनंद उन्हें घूर कर देख रहा है।

यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण बिल आज संसद में पेश, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही बड़ी बात, अभी तो अध्ययन होगा फिर...

इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। युवकों ने आनंद पर हमला कर दिया। बेल्ट, डंडे और रॉड से पीटा। आनंद को उठाकर एक होटल की भट्ठी के पास ले गए। यह देखकर होटल संचालक की नजर पड़ी। उसने बीच बचाव कर हमलावारों से आनंद को बचाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। केस दर्जकर पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : डेम में नहाने गया छात्र नहीं लौटा घर, इस हाल में मिली लाश, परिवार में पसरा मातम

व्यापारी संघ ने जताई नाराजगी

व्यापारी से मारपीट की घटना पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने इंडस्ट्रीज ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मारपीट की घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। कहा कि त्योहारी सीजन की वजह से व्यापारी अपने कारोबार में व्यस्त हैं। मारपीट जैसी घटनाओं से भय का वातावरण बन रहा है। व्यापारी संघ ने पुलिस ने शहर में गश्त बढ़ाने की मांग की है। कोतवाली थाना से कुछ मीटर की दूरी पर हुई घटना पर सवाल उठाया है।