
महिला आरक्षण बिल पास: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही बड़ी बात, अभी तो अध्ययन होगा फिर...
रायपुर।CG Politics : महिला आरक्षण बिल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम बघेल ने कहा कि, अब इस पर अध्ययन होगा अभी करेंगे या 2027 के परिसिमिन के बाद करेंगे। अभी तो जनगड़ना भी नहीं हुआ है तो परिसीमन किस आधार पर होगा। ये भी चर्चा का विषय है। अभी बहुत सारे सवाल है। जब लोकसभा में इसकी चर्चा की जाएगी तो सभी अपनी बात रखेंगे।
बता दें कि, महिला आरक्षण में 33 प्रतिशत बढ़ाने के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी थी। ' महिला आरक्षण विधेयक ' राज्यसभा से पारित होने के बाद लोकसभा ने में अरसों से पड़ा था। महिला आरक्षण बिल पास होने से प्रदेश के विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
Published on:
19 Sep 2023, 1:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.