27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महादेव सट्टा एप : ED रेड में 500 करोड़ का बड़ा खुलासा! मिले 30 खास इनपुट, भाभी को मुंबई से किया गिरफ्तार

Mahadev Satta App Scam : महादेव एप सट्टेबाजी मामले में 500 करोड़ का बड़ा खुलासा हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 18 Sep 2023, 12:56 PM IST

महादेव सट्टा एप : ED रेड में 500 करोड़ का बड़ा खुलासा! मिले 30 खास इनपुट, भाभी को मुंबई से किया गिरफ्तार

महादेव सट्टा एप : ED रेड में 500 करोड़ का बड़ा खुलासा! मिले 30 खास इनपुट, भाभी को मुंबई से किया गिरफ्तार

रायपुर। Mahadev Satta App Scam : महादेव एप सट्टेबाजी मामले में 500 करोड़ का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी महादेव ऐप का प्रमुख संचालक रवि उप्पल के रिश्तेदारों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। उसकी भाभी को मुबंई हिरासत में लेने के बाद रायपुर लाए जाने के जानकारी मिली है। साथ ही उसका बयान दर्ज किए जाने के जानकारी मिली है। हालांकि ईडी के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे है।

यह भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी 2023 : गणेश पूजा को लेकर एक्शन में आई पुलिस, शहर में गाइडलाइन जारी

बता दें कि महादेव ऐप के प्रमुख संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल अपने करीबी परिजनों के साथ दुबई में बैठकर कारोबार चला रहे है। मिले इनपुट के आधार पर भोपाल, कोलकाता और मुंबई में छापेमारी की गई थी। इस दौरान सट्टा कारोबार और हवाला से जुडे़ लोगों के ठिकानों पर 417 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति सीज की गई है।

यह भी पढ़ें : फार्मेसी छात्रा के साथ ऑटो ड्राइवर ने किया रेप, पहले दिया नशीली दवाई फिर... मचा हड़कंप

हैंडलर और करीबी लोगों पर शिकंजा

महादेव ऐप के प्रमुख संचालक सौरभ और रवि को दुबई से वापस लाने के लिए ईडी के अधिकारियों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उसके करीबी लोगो, हवाला के जरिए रकम ट्रांसफर करने वाले हैंडलरों का ब्यौरा जुटाया गया है। साथ ही इन सभी से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि महादेव ऐप मामले में एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सतीष चंद्राकर, अनिल एवं सुनील दम्मानी को न्यायायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीं पिछले महीने भर में 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया गया है।