
फार्मेसी छात्रा के साथ ऑटो ड्राइवर ने किया रेप, पहले दिया नशीली दवाई फिर... मचा हड़कंप
बिलासपुर। CG Crime News : जिले से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। ऑटो चालक ने फार्मेसी छात्र के साथ रेप करने की कोशिश की। छात्रा को नशीली दवाई दे कर उसे बेहोश कर दिया और फिर अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने किसी तरह घटना की जानकारी अपने दोस्त को दी। युवक उसे गंभीर हाल में देख तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर चांपा निवासी फार्मेसी छात्रा अपनी मौसी के घर तोरवा क्षेत्र आई थी। शाम को अपनी सहेली के साथ घूमकर रात 10 बजे वापस लौट रही थी। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद युवती गुरु नानक चौक के पास रूक गई। तभी चार-पांच सवारियों को लेकर एक ऑटो चालक आया। चालक ने छात्रा को ऑटो में बैठने बोला। युवती के मना करने पर चालक ने सांत्वना दी कि, मैं तुम्हारे भाई समान हूं, बैठ जाओ मैं तुम्हे घर छोड़ दूंगा।
ऑटो चालक पर विश्वास कर युवती ऑटो में बैठ गई। चालक सभी सवारियों को छोड़ दिया और युवती को छठघाट की तरफ ले गया। सुनसान इलाका देख चालक युवती का मुंह दबाकर घर ले गया। जिसके बाद पीड़िता को नशीली दवाई खिला दी, और दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
किसी तरह युवती ने हिम्मत जुटाई और अपने दोस्त को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद ऑटो चालक पीड़िता को गंभीर हाल में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के दोस्त ने उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सुचना मिलते ही पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
18 Sep 2023, 11:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.