बालोद। CG Crime News : अर्जुंदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में एक नवजात शिशु जीवित अवस्था में मिला। रात्रि के अंधेरे में अनजान व्यक्तियों द्वारा हॉस्पिटल में नवजात शिशु का प्रसव करा कर बगल में बने सतनामी समाज के आहता और शौचालय निर्माण के लिए रखी ईंटों के बीच में तकरीबन डेढ़ से 2 फीट के गैप में नवजात शिशु को फेंक दिया गया था, जो सामान्य आदमी के नजर में नहीं आया किंतु जब चार-पांच लड़के सामने तालाब जा रहे थे, तभी उन्हें नवजात के रोने की आवाज आई।