13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में 12,853 किसानों को बड़ी राहत, खुल गए 18 नए धान खरीदी केंद्र, 75 गांवों को मिलेगी सुविधा

Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में 12,853 किसानों को राहत देने के लिए 18 नए धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं। 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 75 गांवों के किसानों को मिलेगी सुविधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 13 Nov 2026, 6:01 PM IST

Paddy Procurement

बालोद में खुले 18 नए धान खरीदी केंद्र (Photo Patrika)

Paddy Procurement 2026: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों को धान विक्रय की सुविधा उनके गांव के नजदीक उपलब्ध कराने के लिए बालोद जिले में 18 नवीन धान उपार्जन केंद्रों की ग्राम मैपिंग की गई है। इन केंद्रों से 75 गांवों के 12 हजार 853 किसानों को लाभ मिलेगा। इससे किसानों को दूर स्थित खरीदी केंद्रों तक धान ले जाने की परेशानी से राहत मिलेगी और समय एवं परिवहन खर्च की बचत होगी। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार किसानों की सुविधा और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन केंद्रों के लिए ग्राम मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है।

इन गांवों में बनाए गए नए केंद्र

जिले में चंदनबिरही, सनौद, पेंडरवानी, बम्हनी, ठेमाबुजुर्ग, नलकसा, भर्रीटोला-43, खलारी, बिटाल, चिखली, झरनटोला, परसाडीह ज., भुरकाभाट, डुंडेरा, कमरौद, सरेखा, खोलझर और बरही (मटिया बी) में नवीन धान उपार्जन केंद्रों के लिए ग्राम मैपिंग की गई है।

पंजीकृत किसानों की संख्या में भी वृद्धि

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के एक लाख 58 हजार 572 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष यह संख्या एक लाख 55 हजार 119 थी। इस प्रकार इस बार 3 हजार 453 किसानों की वृद्धि हुई है। नए उपार्जन केंद्रों की शुरुआत से किसानों को लंबी दूरी तय करने की जरूरत कम होगी। साथ ही परिवहन खर्च और समय की बचत होगी।

केंद्रवार किसानों की संख्या

चंदनबिरही केंद्र में चंदनबिरही, चिटौद और बागतराई के 1,179 किसान शामिल हैं।
सनौद केंद्र में सनौद, सांगली और बोहारा के 740 तथा पेन्डरवानी केंद्र में पेन्डरवानी
और पेरपार के 787 किसान लाभान्वित होंगे।
बम्हनी केंद्र में बम्हनी, कटरेल, छिंदगांव और कुसुमटोला के 579 एवं ठेमाबुजुर्ग केंद्र में छह गांवों के 479 किसान शामिल हैं।
नलकसा केंद्र में पांच गांवों के 396 एवं भर्रीटोला-43 केंद्र में छह गांवों के 831 किसानों को सुविधा मिलेगी।
खलारी केंद्र में तीन गांवों के 697 एवं बिटाल केंद्र में सात गांवों के 539 किसान लाभान्वित होंगे।
चिखली केंद्र में चार गांवों के 871 एवं झरनटोला केंद्र में छह गांवों के 770 किसान शामिल हैं।
परसाडीह ज. केंद्र में चार गांवों के 1,156 एवं भुरकाभाट केंद्र में चार गांवों के 517 किसानों को सुविधा मिलेगी।
डुंडेरा केंद्र में तीन गांवों के 725 एवं कमरौद केंद्र में तीन गांवों के 853 किसान
लाभान्वित होंगे।
सरेखा केंद्र में तीन गांवों के 581 एवं खोलझर केंद्र में पांच गांवों के 432 किसानों को
लाभ मिलेगा।
बरही (मटिया बी) केंद्र में चार गांवों के 721 किसान अपनी उपज बेच सकेंगे।