12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, 16 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, सुबह-शाम चल रही सर्द हवाएं

Chhattisgarh weather update: बालोद जिले में ठंड का असर बढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं से बढ़ी सिहरन, लोग अलाव और गर्म कपड़ों का ले रहे सहारा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 12 Nov 2026, 1:00 PM IST

Chhattisgarh weather

बालोद में बढ़ने लगी ठंड (photo Patrika)

Chhattisgarh weather update: बालोद जिले में ठंड का असर धीरे-धीरे बढऩे लगा है। न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह और शाम चल रही ठंडी हवाओं से लोगों को सिहरन महसूस होने लगी है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए आने वाले दिनों में ठंड और बढऩे की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि शाम ढलते ही तापमान में गिरावट आने लगती है। दिन में धूप निकलने के बावजूद रात और सुबह मौसम ठंडा बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में ओस भी दिखाई देने लगी है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। बाजार में स्वेटर, शॉल, टोपी और मफलर की मांग बढऩे लगी है।

चौक-चौराहों पर जलने लगे अलाव

ठंड बढऩे के साथ ही शहर के चौक-चौराहों और गांवों में लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। सुबह बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सब्जी मंडी सहित सार्वजनिक स्थानों पर लोग आग तापते नजर आ रहे हैं। रात के समय भी ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए जा रहे हैं।

बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान

बदलते मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्हें पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाने चाहिए। बच्चों को सुबह जल्दी ठंड में बाहर भेजने से बचें। बुजुर्ग भी सुबह टहलने निकलते समय सिर और कान ढककर रखें। शरीर को गर्म रखने के लिए पौष्टिक भोजन, गर्म दूध और सूप का सेवन किया जा सकता है। सर्दी-खांसी या बुखार होने पर चिकित्सकीय सलाह लेना उचित है।

ठंड से बचाव के लिए बरतें सावधानी

सुबह और शाम अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। अलाव तापते समय आग से पर्याप्त दूरी रखें और बच्चों को अकेले आग के पास न जाने दें। रात में घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें। नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान से भी शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।