3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

265 पदों पर होनी है भर्ती, लेकिन अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से अटकी CGPSC की चयन प्रक्रिया

Government Jobs: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से राज्य सेवा परीक्षा-2025 के 608 अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 3 Nov 2026, 10:51 AM IST

CGPSC Vacancy

CGPSC अध्यक्ष की कुर्सी खाली (Photo Source- AI Generate)

CGPSC Vacancy: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की अध्यक्ष रीता शांडिल्य के 8 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के 50 दिन से अधिक समय बाद भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई है। इसके चलते राज्य सेवा परीक्षा-2025 के मुख्य परीक्षा में चयनित 608 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया अटकी हुई है।

विकास कुमार ओटवानी ने सरकार से आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति शीघ्र करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 20 विभागों के 265 पदों पर भर्ती होनी है। मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित हुए 50 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इससे अभ्यर्थियों में निराशा और नाराजगी है।

PSC Recruitment: पाठ्यक्रम जारी करने की मांग

उन्होंने कहा कि आयोग ने नए पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे थे, लेकिन अब तक संशोधित पाठ्यक्रम जारी नहीं किया गया है। हर वर्ष 26 नवंबर को आगामी भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाता है। ऐसे में नए पाठ्यक्रम को इससे पहले जारी किया जाना चाहिए, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर

ओटवानी ने प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नों में त्रुटियां कम करने, अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराने और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की डिजिटल कॉपी नि:शुल्क देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तरपुस्तिकाओं की कॉपी के लिए सूचना के अधिकार के तहत आवेदन करना पड़ता है, जिससे अभ्यर्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने साक्षात्कार में अंकों की विसंगतियों से जुड़ी आशंकाओं को दूर करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी के साक्षात्कार की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने की मांग भी की। उनका कहना है कि इससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और आयोग की विश्वसनीयता मजबूत होगी।

Competitive Exams: पहले जारी हुई थी साक्षात्कार की सूचना

ओटवानी ने बताया कि मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आयोग ने 20 सितंबर से एक अक्टूबर तक साक्षात्कार आयोजित करने की सूचना जारी की थी। हालांकि, 16 सितंबर को नई सूचना जारी कर अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन स्थगित कर दिया गया। उनके अनुसार अध्यक्ष का पद रिक्त होने से आयोग के अन्य कार्यों में भी विलंब हो रहा है।