सभी 161 केंद्रों में तौल कांटा, नमी मापक यंत्र, बारदाना, कंप्यूटर और इंटरनेट की व्यवस्था की जा रही है। किसानों के बैठने, पेयजल और छाया के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। प्रशासन ने केंद्र प्रभारियों को खरीदी शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। किसानों को धान अच्छी तरह सुखाकर लाने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि निर्धारित सीमा से अधिक नमी वाला धान नहीं खरीदा जाएगा।