27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में जिला मुख्यालयों में ये होंगे मुख्य अतिथि, लिस्ट देखें

राज्य शासन ने जारी किया आदेश, 2 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों में होंगे राज्य स्थापना दिवस के विशेष कार्यक्रम...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 27 Oct 2026, 7:55 PM IST

Rajyotsav 2026

Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर के अवसर पर राज्योत्सव 2026 का आयोजन सभी जिला मुख्यालयों में 2 नवंबर को किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों का निर्धारण कर दिया है।

राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि मुख्य अतिथियों के परामर्श से कार्यक्रमों का निर्धारण करते हुए आयोजन की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में मंत्री, सांसदों, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सशक्त नारी, युवा उड़ान: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसार सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न विकास विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इनमें विभागीय उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं और सफल परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रमों की मुख्य थीम सशक्त नारी, युवा उड़ान निर्धारित की गई है।

स्थानीय कलाकार: जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रमों में शालीनता और गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। शासन की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी कार्यक्रमों में लाभान्वित किया जाएगा।

रोशन होंगे शासकीय भवन: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय भवनों पर आकर्षक रोशनी की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग अपने बजट से आवश्यक व्यवस्थाएं करेंगे।

मुख्य अतिथि: जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि के संबंध में 27 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया है। विभिन्न जिलों में कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार-

जांजगीर-चांपा- केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

बिलासपुर- डिप्टी सीएम अरुण साव

दुर्ग- डिप्टी सीएम विजय शर्मा

सरगुजा- कृषि मंत्री रामविचार नेताम

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई- खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

कांकेर- वन मंत्री केदार कश्यप

कोरबा- उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

जशपुर- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

रायगढ़- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

सूरजपुर- महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

गरियाबंद- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

राजनांदगांव- स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

बीजापुर- कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

बलौदाबाजार-भाटापारा- सांसद बृजमोहन अग्रवाल

बेमेतरा- सांसद विजय बघेल

कबीरधाम- सांसद संतोष पाण्डेय

बलरामपुर-रामानुजगंज- सांसद चिंतामणि महाराज

महासमुंद- सांसद रूपकुमारी चौधरी

सारंगढ़-बिलाईगढ़- सांसद राधेश्याम राठिया

सक्ती- सांसद कमलेश जांगड़े

दंतेवाड़ा- सांसद महेश कश्यप

बालोद- सांसद भोजराज नाग

सुकमा- सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी- सांसद लक्ष्मी वर्मा

कोरिया- विधायक भैयालाल राजवाड़े

मुंगेली- विधायक पुन्नूलाल मोहले

धमतरी- विधायक अजय चंद्राकर

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- विधायक रेणुका सिंह

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही- विधायक अमर अग्रवाल

कोण्डागांव- विधायक लता उसेंडी

नारायणपुर- विधायक विक्रम उसेंडी

बस्तर- विधायक किरण देव

#में अब तक