मुंगेली

मंत्री अमरजीत भगत ने अधिकारियों को धमकाया, कहा- गलती की तो भेज देंगे बस्तर और सरगुजा

मंत्री अमरजीत भगत ने सरकारी कर्मचारियों के लंबे समय से एक ही जगह पर जमे रहने के सवाल पर कहा कि सरकारी नौकरी में ट्रांसफर, पोस्टिंग, सस्पेंशन, प्रमोशन सब लगा रहता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Oct 2019, 8:41 PM IST
Amarjeet Bhagat
Amarjeet Bhagat

मुंगेली. छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहे तबादलों को लेकर विपक्ष ने भी कांग्रेस सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। इसीबीच प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने बेहद उटपटांग बयान दिया है।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गलती करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बस्तर और सरगुजा भेजा जा सकता है यही नहीं उनको सस्पेंड भी किया जा सकता है। यही नहीं जो अधिकारी-कर्मचारी बस्तर से यहाँ स्थांनांतरित हुए हैं उन्हें फिर से वापस भी भेजा जा सकता है।

मंत्री अमरजीत भगत ने सरकारी कर्मचारियों के लंबे समय से एक ही जगह पर जमे रहने के सवाल पर कहा कि सरकारी नौकरी में ट्रांसफर, पोस्टिंग, सस्पेंशन, प्रमोशन सब लगा रहता है। समय और परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेकर कार्रवाई करनी पड़ती है।

योजनाओं की समीक्षा

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरक्षण, मंत्री अमरजीत सिंह भगत जिला स्तर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल हुए और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हितग्राही योजनाओं की समीक्षा की।

Published on: