मुंगेली

घर वालों ने समझा नशे में धुत्त है इसलिए चिल्ला रहा है, बाद जब उसे देखने गए तो बन चूका था आग का गोला

धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जब आग से बुजुर्ग झुलसने लगा तो शोर मचाना शुरू किया। जबतक घर वाले आग पर काबू पा कर उसे बचाते वह बुरी तरह से झुलस गया।

less than 1 minute read
घर वालों ने समझा नशे में धुत्त है इसलिए चिल्ला रहा है, बाद जब उसे देखने गए तो बन चूका था आग का गोला

मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की अपनी ही लगाईं आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गयी। वृद्ध नशे को शराब की लत थी और वो नियमित शराब पीता था। डाॅक्टरों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मुंगेली जिले के सुरीघाट गांव के रहने वाले नरेंद्र सिंह पिता दद्दू सिंह ठाकुर 65 वर्ष को शराब की लत थी। वह नियमित शराब पी कर घर आया करता था। बीते 5 फरवरी को भी वह शराब पी कर अपने घर पहुचा और बीड़ी जलाने के बाद जलती तीली अपने बिस्तर पर फेंक कर सो गया।

धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जब आग से बुजुर्ग झुलसने लगा तो शोर मचाना शुरू किया। जब तक घर वाले आग पर काबू पा कर उसे बचाते वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे जैसे-तैसे मुंगेली के जिला अस्पताल ले गए लेकिन उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने उसे सिम्स ले जाने की सलाह दी।

परिजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा था लेकिन लगभग 60 फीसदी जलने और बुजुर्ग होने के कारण वह रिकवर नहीं कर पाया और उसकी शनिवार को मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

Published on:
10 Feb 2020 04:44 pm
Also Read
View All