पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र निवासी गर्भवती महिला अपने पति के साथ रिस्तेदार बैगा मामा ससुर शांतिलाल के पास झाडफुक कराने पहुंची। झाडफुक के बाद आरोपी तांत्रिक अपनी भांचा बहू को दिया ठंडा कराने के बहाने पास ही बहने वाली नदी के किनारे ले गया। दिया ठंडा करने के बाद तांत्रिक गर्भवती महिला से जबरदस्ती करने लगा।