म्यूचुअल फंड

खुशखबरी: म्युचुअल फंडों से 32 लाख नए निवेशक जुड़े

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया ने ए गए म्युुचुअल फंड सही अभियान की सफलता को लेकर आंकड़े जारी किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2018, 7:00 PM IST
mutual funds

नई दिल्ली। देश के म्युचुअल फंडों में निवेश के प्रति जागरूकता लाने के लिए शुरू किए गए म्युुचुअल फंड सही अभियान के बदौलत पिछले वर्ष 32 लाख नए निवेशक इससे जुड़े हैं। देश में म्यूचुअल फंडों के एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) का उद्योग संघ एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) ने इस अभियान की सफलता को लेकर आंकड़े जारी किए हैं। संगठन के अध्यक्ष ए बालासुब्रमण्यन ने कहा कि म्यूचुअल फंड सही है अभियान के माध्यम से, सेबी के मार्गदर्शन में किए गए प्रयास, अनुकूल बाजार की स्थितियों और वितरकों के समर्थन से नए निवेशक जोड़ने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि इसके प्रति बढ़ते आकर्षण को देखते हुए आने वाले वर्षों में म्यूचुअल फंड हर घर के लिए निवेश का सबसे पसंदीदा विकल्प बन जाएगा।

15 मार्च को शुरू हुआ था अभियान

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 15 मार्च को यह अभियान शुरू किया गया था और म्युचुअल फंड कंपनियों ने पिछले एक साल में कुल 32 लाख नए निवेशकों को जोड़ा है। उद्योग ने 31 मार्च 2017 की तुलना में कुल एयूएम में 25 फीसदी अर्थात 4.25 लाख करोड़ रुपए और रिटेल एयूएम में 38 फीसदी अर्थात 3.25 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की है। इसी अवधि में फोलियो और एसआईपी खातों की कुल संख्या क्रमश:1.05 करोड़ और 70 लाख की वृद्धि देखी गई।

जल्द शुरू होगा अभियान का दूसरा चरण

उन्होंने कहा कि एएमएफआई जल्द ही मीडिया अभियान के अगले चरण का शुभारंभ करेंगी। म्युचुअल फ़ंड सही है बैनर के तहत जारी होने वाले अभियान में एएमएफआई का मकसद म्युचुअल फंड निवेश की बारीकियों पर निवेशक से संवाद करना है संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान के शुरू होने के बाद म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई। उन्होंने बताया कि निवेशकों को रिझाने के लिए दूसरे चरण के अभियान को और प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।

Published on: