2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : कर्ज का बोझ बढ़ गया तो व्यवसायी ने लगाई फांसी

कुशलगढ़ में व्यवसायी ने छत के हुक में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 24 Apr 2017, 11:28 PM IST

Depresed Businessman hanged

Depresed Businessman hanged

कुशलगढ़ में सोमवार दोपहर महात्मा गांधी मार्ग क्षेत्र में एक व्यापारी ने अपने मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में छत के हुक में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। व्यवसायी जयेश कुमार पुत्र बाबूलाल नीमा अज्ञात परिस्थितियों में फंदे पर झूल गया।

घटना का पता शाम को उस समय चला जब व्यवसायी का एक नौकर दुकान की चाबी देने घर आया। नौकर के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस व व्यवसायी के परिजन को घटना की जानकारी दी। इत्तला पर पुलिस उप अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह होगा।

पीहर गई थी पत्नी


घटना के समय जयेशकुमार की पत्नी अपने मायके इन्दौर गई हुई थी। जिसे सूचना देकर बुलवाया गया। जयेश का जूतों व पुस्तकों का व्यापार है। चर्चाओं के अनुसार जयेश कुमार पिछले कुछ समय से कर्ज के कारण तनाव में था। संभवयत: इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़