सैलजा के मुताबिक, भ्रष्टाचार उत्तराखंड का एक अहम मुद्दा है। कांग्रेस इसे लेकर जनता के बीच जा रही है। पार्टी की कोशिश है कि लोगों से जुड़े सवालों को लगातार उठाया जाए और प्रदेश में चल रहे अभियानों को और तेज किया जाए। हालांकि, उन्होंने बैठक में किसी नए चुनावी कार्यक्रम या अभियान की घोषणा नहीं की।