दरअसल, रविवार को रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली का आयोजन किया था। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए। रैली में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए। विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की।