2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हमारा पूरा परिवार इसी दुकान से पलता है, अब घर कैसे चलेगा?’, INDIA गठबंधन की रैली के बीच महिला दुकानदार का छलका दर्द

Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के दौरान रास्ते बंद होने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ। महिला दुकानदार ने कहा कि ग्राहक नहीं आने से उन्हें दुकान बंद कर घर लौटना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratiksha Gupta

•

Updated: 2 Nov 2026, 12:28 PM IST

Delhi Rally

रैली के बीच महिला दुकानदार का छलका दर्द (फोटो सोर्स- IANS)

INDIA Alliance Rally: दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली के दौरान रास्ते बंद होने से आसपास के दुकानदारों को कारोबार में परेशानी का सामना करना पड़ा। एक महिला दुकानदार ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि सड़कें बंद होने के कारण ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। महिला ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि पिछले चार-पांच दिनों से कारोबार ठीक से नहीं चल रहा है। हालात ऐसे हो गए कि उन्हें दुकान लगाए बिना ही घर लौटना पड़ा। महिला का कहना है कि इसी कमाई से उनका पूरा परिवार चलता है।

सड़कें बंद होने से दुकान तक नहीं पहुंच पाए ग्राहक

महिला दुकानदार ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान खोलने पहुंची थीं, लेकिन रास्ते बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। जब ग्राहक ही दुकान तक नहीं पहुंच पाएंगे तो खरीदारी कैसे होगी? उन्होंने बताया कि ग्राहकों की कमी के चलते पिछले दिन उन्होंने दुकान भी नहीं लगाई और आखिर में घर लौटना पड़ा।

10 हजार रुपये की बिक्री पूरा मुनाफा नहीं

महिला ने बताया कि दुकान से होने वाली कमाई को सीधे मुनाफा नहीं माना जा सकता। अगर 10 हजार रुपये का सामान बिकता है तो उसमें से सामान खरीदने, रंगाई-पुताई और दूसरे कामों का खर्च भी निकालना पड़ता है। इस कारोबार में परिवार के सभी लोग मेहनत करते हैं। ऐसे में बिक्री रुकने का असर पूरे परिवार पर पड़ता है।

एक हफ्ते तक चलने वाले मेले को लेकर जताई चिंता

महिला दुकानदार ने बताया कि अब यह मेला एक सप्ताह तक चलेगा। उनकी मांग है कि इस दौरान ऐसी स्थिति न बने, जिससे दुकानों का कामकाज पूरी तरह बंद हो जाए। उनका कहना है कि छोटे दुकानदारों के लिए रोज का कारोबार ही परिवार चलाने का मुख्य सहारा है। अगर ग्राहक नहीं आएंगे तो उनकी कमाई रुक जाएगी और घर का खर्च संभालना मुश्किल हो जाएगा।

रैली से व्यापार को 11 हजार करोड़ तक के नुकसान का दावा

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने दावा किया कि रामलीला मैदान में हुई INDIA गठबंधन की रैली के चलते दिल्ली के कारोबार को करीब 10 हजार से 11 हजार करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि रैली का असर आसपास के 20 से 25 बाजारों में देखने को मिला। इन बाजारों में मौजूद करीब 3 लाख दुकानों में से लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रही। गोयल ने बताया कि रैली में बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों के पहुंचने की आशंका के चलते दुकानदारों ने सुरक्षा और भीड़ की चिंता में अपनी दुकानें नहीं खोली।