2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मणिपुर इंतजार कर सकता है, कांग्रेस को कोसना नहीं’, अमित शाह पर पवन खेड़ा का तीखा हमला

Amit Shah: मणिपुर में हिंसा के बीच अमित शाह के तेलंगाना दौरे पर पवन खेड़ा ने सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि गृह मंत्री को मणिपुर की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए था, लेकिन BJP के लिए मणिपुर इंतजार कर सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratiksha Gupta

•

Updated: 2 Nov 2026, 1:32 PM IST

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(फोटो-ANI)

Manipur Violence: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हैदराबाद दौरे को लेकर निशाना साधा है। मणिपुर में जारी जातीय हिंसा और 24 घंटे के भीतर पांच कुकी पुरुषों की हत्या का जिक्र करते हुए खेड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर मुद्दों के बजाय राजनीतिक अभियानों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि पूरा मणिपुर तनाव में है और गृह मंत्री का इंतजार कर रहा है।

मणिपुर हिंसा पर गृह मंत्री को घेरा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार के प्रशासनिक रवैये की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हालात बेहद चिंताजनक हैं, जहां हाल ही में महज 24 घंटे के भीतर पांच कुकी पुरुषों की हत्या कर दी गई। खेड़ा के मुताबिक, ऐसे नाजुक समय में गृह मंत्री को खुद मणिपुर जाकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए था या फिर दिल्ली में तुरंत एक आपात समीक्षा बैठक बुलानी चाहिए थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मई 2023 से मणिपुर संकट का सामना कर रहा है, लेकिन सत्ताधारी दल के लिए विपक्ष पर हमला बोलना राष्ट्रीय सुरक्षा से ज्यादा जरूरी हो गया है।

शिवसेना (UBT) और तेलंगाना सरकार ने भी उठाए सवाल

इस मुद्दे पर शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने भी BJP की पदयात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद लोकतंत्र के ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वे ही आज लोकतंत्र बचाने की रैलियां निकाल रहे हैं। दूसरी ओर, तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने गृह मंत्री के दौरे के दौरान राष्ट्रीय जनगणना में पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए अलग कॉलम शामिल करने और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के आरोपों पर जवाबदेही मांगी। प्रभाकर ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए फॉर्म 6 और फॉर्म 7 के जरिए वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं।

हैदराबाद में BJP का शक्ति प्रदर्शन

इन तमाम सियासी के बीच हैदराबाद में BJP कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री के स्वागत में बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। निजाम कॉलेज से नामपल्ली स्थित MJ मार्केट तक आयोजित इस 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के जरिए BJP राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना राजनीतिक हमला तेज कर रही है। टैंक बंड पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से शुरू होकर डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा तक निकलने वाले इस मार्च का मकसद आगामी राजनीतिक अभियानों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय