2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ठीक से फर्जीवाड़ा भी नहीं कर सकते’, रामलीला मैदान को भरा दिखाने वाली AI तस्वीर पर किरेन रिजिजू का तंज

Rahul Gandhi: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। किरेन रिजिजू ने AI से बनाई गई तस्वीर पर तंज कसा, जबकि संबित पात्रा ने 10 लाख की भीड़ के दावे पर सवाल उठाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratiksha Gupta

•

Updated: 2 Nov 2026, 10:25 AM IST

congress

INDIA Alliance Rally(Photo-IANS)

Kiren Rijiju: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली खत्म होने के बाद अब भीड़ को लेकर सियासी बहस छिड़ गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर रैली में बड़ी भीड़ दिखाने के लिए AI से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की टीम फर्जी तस्वीर भी ठीक से नहीं बना पाई। दूसरी ओर, बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने के दावे पर सवाल उठाए और मैदान में बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली होने की बात कही।

AI तस्वीर को लेकर रिजिजू का कांग्रेस पर तंज

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कांग्रेस की एक पोस्ट को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने 1 नवंबर को हुई महारैली के दौरान रामलीला मैदान को पूरी तरह भरा हुआ दिखाने के लिए AI से बनाई गई तस्वीर साझा की। रिजिजू ने अपने पोस्ट में तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को कम से कम AI से तैयार तस्वीर को सही तरीके से बनाना चाहिए था। उन्होंने इसे पार्टी की ओर से फैलाया जा रहा फर्जी नैरेटिव बताते हुए कहा कि तस्वीर भी ठीक से तैयार नहीं की गई।

संबित पात्रा ने 10 लाख लोगों की भीड़ के दावे पर उठाए सवाल

रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी कांग्रेस और INDIA ब्लॉक पर निशाना साधा। उन्होंने रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि रामलीला मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था। पात्रा ने कहा कि मैदान में कुल 28 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं। इनमें से दोपहर 3:30 बजे से 4 बजे के बीच करीब 5 हजार से 7 हजार कुर्सियां खाली थीं। उन्होंने दावा किया कि रैली के दौरान मैदान का लगभग 40 फीसदी हिस्सा खाली नजर आ रहा था।

महारैली में जुटे विपक्ष के कई बड़े नेता

INDIA ब्लॉक ने 1 नवंबर को मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में रामलीला मैदान में रैली की थी। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। रैली के लिए मार्च मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से शुरू होकर रामलीला मैदान पहुंचा। यहां हजारों समर्थक जुटे।

राहुल गांधी ने CEC पर लगाए आरोप

रैली में राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कथित वोट चोरी में मदद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाएगा और जेल भेजा जाएगा। राहुल ने कहा कि यह प्रदर्शन किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि देश की आवाज है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग देश की आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही कहा कि विपक्ष संविधान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़