1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDIA ब्लॉक की रैली से पहले बढ़ी सियासी हलचल, मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंचे अभिषेक बनर्जी

INDIA ब्लॉक की दिल्ली रैली से पहले अभिषेक बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। वह विपक्षी दलों की इस रैली में शामिल होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratiksha Gupta

•

Updated: 1 Nov 2026, 1:08 PM IST

INDIA Bloc Rally

INDIA ब्लॉक की रैली से पहले खरगे और अभिषेक बनर्जी की मुलाकात (फोटो सोर्स- ANI)

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रैली को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्षी दलों के नेता जुटे हैं। अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी भी रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। वहीं, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगे भीषण जाम ने रैली में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

खरगे के आवास पर जुटे INDIA ब्लॉक के नेता

रामलीला मैदान में होने वाली INDIA ब्लॉक की महारैली से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगा। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी भी खरगे से मिलने पहुंचे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी महारैली के लिए खड़गे के आवास पहुंचने की जानकारी सामने आई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नेताओं के जुटने को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि INDIA ब्लॉक के नेता एक बार फिर खड़गे के आवास पर इकट्ठा हुए हैं और अब रामलीला मैदान की ओर रवाना होंगे।

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, पैदल मार्च करने लगे कार्यकर्ता

महारैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरहौल बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे रैली में जाने वाली कई गाड़ियां रास्ते में ही फंस गई। जाम के कारण परेशान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर पर ही पैदल मार्च शुरू कर दिया।

'कनॉट प्लेस आइए', राहुल गांधी ने लोगों से की अपील

महारैली को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं।' राहुल गांधी की इस अपील के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को रैली में शामिल होने का संदेश दिया गया है। रैली से पहले दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के जुटने का सिलसिला जारी है।

महारैली से दिल्ली के कारोबार पर असर, CTI ने राहुल गांधी को लिखा पत्र

रामलीला मैदान में होने वाली INDIA ब्लॉक की महारैली को लेकर दिल्ली के व्यापारियों ने कारोबार प्रभावित होने की चिंता जताई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने इस संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चौथा पत्र लिखा है। CTI के अनुसार, रैली के चलते दिल्ली में करीब 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की आशंका है। वहीं, रामलीला मैदान के 10 किलोमीटर के दायरे में परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। संगठन का दावा है कि रैली के कारण दिल्ली के करीब 80 प्रतिशत कारोबार पर असर पड़ने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़