Ramlila Maidan Rally: नई दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने रैली से पहले केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए दावा किया कि लोगों को रोकने की तमाम कोशिशें भी विपक्ष की ताकत को कम नहीं कर पाएंगी। उनके मुताबिक, यह आयोजन किसी एक राजनीतिक दल का शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि देश की जनता की सामूहिक आवाज बनने जा रहा है।