2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP छोड़ BJP में शामिल होते ही हरमीत सिंह पठानमाजरा का बड़ा बयान, बोले- पंजाब की आवाज उठाने वालों के काटे गए पर

Punjab Politics: पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुंवर विजय प्रताप सिंह और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर निशाना साधा। कुंवर विजय प्रताप ने दावा किया कि पंजाब में AAP खत्म हो चुकी है और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 2 Nov 2026, 12:48 PM IST

Harmeet Singh Pathanmajra

Harmeet Singh Pathanmajra (Photo-IANS)

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाने लगी है। आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब में बड़ा सियासी झटका लगा है। आप के वरिष्ठ बागी नेता कुनवर विजय प्रताप सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमांजरा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला।

हरमीत सिंह पठानमाजरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जब पंजाब आई थी, तब उसके विचार काफी अच्छे थे। इन विचारों से प्रभावित होकर बड़े स्तर पर संगठन और सरकार बनी, लेकिन धीरे-धीरे पार्टी का रवैया बदलने लगा। पंजाब के हितों की बात करने वाले नेताओं की आवाज दबाई जाने लगी। पठानमाजरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा के साथ जुड़ने पर उन्हें खुशी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में जो भी नेता पंजाब के हितों की बात करता था या अपनी आवाज उठाता था, उसके पर कतरने शुरू कर दिए जाते थे।

उन्होंने कुंवर विजय प्रताप सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि वे हिंदू होने के बावजूद हमेशा सिखों के मुद्दों पर आवाज उठाते रहे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जब कुंवर विजय प्रताप ने पार्टी छोड़ी तो पंजाब का शायद ही कोई ऐसा कोना रहा होगा, जहां उनके पोस्टर और बैनर नहीं लगे थे। पठानमाजरा ने कहा कि पार्टी नेताओं का इस्तेमाल करने के बाद उनकी सुध तक नहीं लेती।

पंजाब में AAP खत्म, केजरीवाल और भगवंत मान जिम्मेदार

वहीं, भाजपा में शामिल होने के बाद कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में AAP खत्म हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने खुद पार्टी को इस स्थिति तक पहुंचाया है। आम आदमी पार्टी अब व्यावहारिक रूप से अस्तित्व में नहीं रह गई है। कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि पंजाब में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी। उनका यह बयान 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आया है।

2007 से 2009 के बीच खत्म किया था नशा और अपराध

उन्होंने कहा कि जहां तक अपराध दर की बात है, मैंने अमृतसर में SP के तौर पर काम किया है। 2007, 2008 और 2009 के दौरान, हमने नशीले पदार्थों की समस्या और अपराध, दोनों को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। लेकिन मेरे जाने के बाद, हालात कभी दोबारा काबू में नहीं आ पाए।