मौसम की मार केवल विशाखापत्तनम तक सीमित नहीं है। तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर भी खराब मौसम के कारण 2 नवंबर को 11 उड़ानें रद्द होने की खबर है। इनमें विजयवाड़ा, राजमुंदरी, कडप्पा और तिरुचिरापल्ली से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं। राजमुंदरी, विजयवाड़ा और तिरुपति जैसे हवाई अड्डों पर भी परिचालन प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।