2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लालू यादव से मिलने पहुंचीं सोनिया गांधी, तेजस्वी ने बताई मुलाकात की वजह, INDIA गठबंधन पर भी बोले

सोनिया गांधी ने दिल्ली में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। तेजस्वी यादव ने दोनों परिवारों के पुराने रिश्तों का जिक्र किया। वहीं, INDIA गठबंधन की रैली पर उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई होने तक विपक्ष चुप नहीं बैठेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 2 Nov 2026, 12:23 PM IST

Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav (Photo-ANI)

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुलाकात को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच शुरुआत से ही अच्छे संबंध रहे हैं। मुश्किल परिस्थितियों में भी दोनों ने एक-दूसरे का साथ दिया है। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य लालू यादव के स्वास्थ्य का हालचाल जानना था।

तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली आए हुए हैं। रविवार को उन्होंने खुद सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और उन्हें इसकी जानकारी दी थी। इसी दौरान सोनिया गांधी ने लालू यादव से मिलने की इच्छा जताई थी। इसके बाद वह सोमवार को उनसे मिलने पहुंचीं।

गांधी और लालू परिवार के बीच पुराने रिश्ते

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव और सोनिया गांधी लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों के बीच अच्छे संबंध रहे हैं। दोनों परिवारों के बीच भी काफी पुराने रिश्ते हैं। मुश्किल समय में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का साथ दिया और समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की लंबे समय से मुलाकात नहीं हुई थी। इसलिए आज सोनिया गांधी ने लालू यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

INDIA गठबंधन की रैली पर बोले- एकजुट होकर लड़नी होगी लड़ाई

तेजस्वी यादव ने दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में जहां-जहां विपक्ष मौजूद है, वहां सभी विपक्षी दलों को मजबूती के साथ चुनौतियों का सामना करना होगा।

उन्होंने कहा कि जब तक विपक्ष एकजुट होकर मुकाबला नहीं करेगा, तब तक यह लड़ाई नहीं जीती जा सकती। रविवार को विपक्षी दलों के नेता एक मंच पर जरूर जुटे थे, लेकिन यह आखिरी कार्यक्रम नहीं था। तेजस्वी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, विपक्ष चुप बैठने वाला नहीं है। उन्होंने संकेत दिया कि INDIA गठबंधन आगे भी इस मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेगा।