म्यूचुअल फंड

नेट एसेट वैल्यू को ने बनाएं म्युचुअल फंड चुनने का आधार

निवेशक इस बात को समझते हैं कि वास्तव में प्रदर्शन ही किसी म्युचुअल फंड की गुणवत्ता निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण होता है न कि नेट एसेट वैल्यू (एनएवी)।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2017, 12:57 PM IST
Mutual Funds

नई दिल्ली। सस्ती खरीदारी हमेशा ही सबसे अच्छा विकल्प नहीं होता, चाहे मामला आपके दैनिक जीवन का हो या निवेश का। वास्तविकता यह है कि सस्ती खरीदारी में हमेशा ही लाभ नहीं होता। अक्सर ऐसा देखा गया है कि हम आर्थिक रूप से किसी चीज पर ज्यादा ध्यान देते हैं लेकिन व्यापक असर पर गौर नहीं करते। उदाहरण के तौर पर जब म्युचुअल फंड्स का एनएवी (नेट एसेट वैल्यू) जब कम होता है तो निवेशक ज्यादा यूनिट खरीदने की आतुरता दिखाते हैं। ऐसे निवेशकों का मानना होता है कि वह इन यूनिटों को बाद में बेच कर ज्यादा लाभ कमाया जा कता है। कुछ निवेशक इस बात को समझते हैं कि वास्तव में प्रदर्शन ही किसी म्युचुअल फंड की गुणवत्ता निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण होता है न कि एनएवी। कुछ निवेशक ऐसा मानते हैं कि जिन फंडों के एनएवी अधिक होते हैं उनमें कम एनएवी वाले फंडों की तुलना में एक सीमा तक ही बढ़ोतरी हो सकती है। कई निवेशक तो इस भ्रांति में आकर नए फंड ऑफर में सिर्फ इसलिए निवेश कर डालते हैं कि उनका शुरुआती एनएवी, मान लीजिए 10 रुपए, काफी कम होता है।


रिटर्न और पोर्टफोलियो की गुणवत्ता देखें

एनएवी देखने की जगह निवेशकों को म्युचुअल फंडों के रिटर्न और उनके पोर्टफोलियो की गुणवत्ता पर गौर फरमाना चाहिए। एनएवी के जरिए वह यह समझ सकते हैं कि निवेश की जाने वाली राशि के आधार पर उन्हें कितने यूनिट आवंटित किए जाएंगे। सिर्फ एनएवी पर निर्भर होने होने की जगह निवेशकों को विभिन्न मानदंडों जैसे फंड प्रबंधन टीम, फंड मैनेजर की निवेश शैली, जोखिम, फंड के खर्चे, पोर्टफोलियो की खास बातें और फंड के प्रदर्शन पर गौर करना चाहिए।


फंड का प्रदर्शन

किसी भी म्युचुअल फंड के प्रदर्शन से आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि विभिन्न बाजार परिस्थितियों में इसका प्रदर्शन कैसा रहा है और बराबरी के फंडों के मुकाबले यह कहां ठहरता है। यह निरंतर अच्छे प्रदर्शन करने वाले फंडों की पहचान करने का महत्वपूर्ण मानदंड है।


पोर्टफोलियो की खास बातें

प्रत्येक म्युचुअल फंड के पोर्टफोलियो की कुछ खासियत होती है। इससे आपके फंड के निवेश पोर्टफोलियो के गुणधर्म जैसे किस शेयर और सेक्टर में कितना निवेश किया जाता है, रेटिंग प्रोफाइल आदि, निर्धारित करने में मदद मिलेगी।


जोखिम और खर्चे

निवेशकों के लिए फंड से जुड़े जोखिमों और खर्चों को समझना अहम है। उदाहरण के तौर पर इक्विटी फंडों में शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से जुड़ा जोखिम होता है जबकि डेट फंडों में क्रेडिट और इंटरेस्ट रेट जोखिम होता है।

Published on: