सरकारी सूत्रों के मुताबिक मुमकिन है कि अक्टूबर के आखिर या नवंबर के पहले हफ्ते में इसका ऐलान किया जाए। बेनामी संपत्ति की जानकारी सटीक होनी चाहिए और मुखबिर की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। पिछले साल सरकार जो बेनामी संपत्ति कानून लाई थी। उसमें इस तरह के प्रावधान नहीं थे. हालांकि, इससे पहले भी प्रवर्तन निदेशालय, डीआरआई इस तरह की खुफिया जानकारी देने वालों को इनाम देते रहे हैं।