1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जियो नहीं ये है भारत का सबसे सस्ता फोन, त्योहारों में कीमत केवल 349 रुपए

जियो नहीं ये है देश का सबसे सस्ता फोन जानिए कहां मिलेगा।

2 min read
Google source verification
phone

नई दिल्ली। अब तक आप सोच रहे थे कि भारत का सबसे सस्ता फोन रिलायंस का जियो है, तो रुक जाइए क्योकिं त्योहारी सीजन में एक दूसरे को मात देने के चक्कर में कंपनियों ने सस्ते फोन की लाइन लगा दी है। Inovu, Detel जैसे ब्रांड्स ने केवल 349, 369 और 499 रुपए के तीन नये फोन बाजार में उतार दिए है। कंपनी का दावा है कि ये अब तक का सबसे सस्ता फोन है। इतना ही नहीं ये फोन आप बस एक क्लिक में ऑनलाइन खरीद सकते हैं जिसपर आपको कैश ऑन डिलिवरी की सुविधा भी दी जा रही है।


कहां मिलेगा ये फोन


त्योहारों में ग्राहकों को ऑफर देने की होड़ के बीच ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट शॉपक्‍लूज ने सबसे सस्‍ता मोबाइल फोन कंपटीशन में उतार दि‍या है। इस फोन को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट शॉपक्‍लूज से खरीद सकते हैं। 349 वाले इस फोन में तीन से चार घंटे का टॉक टाइम दिया गया है। इसके अलावा इसमें एफएम व टॉर्च की सुविधा भी दी गई है। जबकि इस फोन की इंटरनल स्‍टोरेज कैपेसिटी 64 एमबी है। इस फोन पर 2 जी नेटवर्क की सुविधा भी उपलब्ध है। इस फोन पर कंपनी बॉक्‍स एसेसरीज पर 6 महीने की गारंटी भी दे रही है।


369 रुपए वाले फोन में मिलेगी ये सुविधाएं

मोबाइल बनाने वाली कंपनी Detel ने भी त्योहारों को भुनाने के लिए केवल 369 रुपए का फोन बाजार में उतारा है। उस फोन में एफएम और टॉर्च की सुविधा है, तो वहीं इस फोन की बैटरी कैपिसिटी 600 एमएएच है। कंपनी इस फोन पर आपको एक साल का वारंटी दे रही है। इस फोन में सिंगल सिम लगेगी। वहीं 499 रुपए वाले फोन की बात करें तो इसमें कैमरा, ब्लूटूथ और एफएम की सुविधा भी मिल रही है। और इस फोन पर कंपनी 6 महीने की वारंटी भी दे रही है। साथ ही इसके एसेसरीज पर भी 6 महीने की वारंटी दी जा रही है।

Story Loader