1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने गूगल अकाउंट से हर घंटे ऐसे कमा सकते हैं 3000 रुपए

गूगल ने एक ऐसा एप लॉन्च किया है जिसके जरिए आप केवल एक घंटे का टाइम देकर 3060 रुपए की कमाई कर सकतै हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 24 Sep 2017, 2:22 PM IST

Google

नई दिल्ली। आज के दौर में इंटरनेट की कल्पना बिना गूगल के नहीं की जा सकती है। किसी भी चीज को सर्च करना हो या किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो लोग गूगल का ही सहारा लेते हैं। वहीं ज्ञान के साथ- साथ कई लोग आज गूगल से कमाई भी कर रहे हैं। लेकिन अब गूगल ने एक ऐसा एप लॉन्च किया है जिसके जरिए आप केवल एक घंटे का टाइम देकर 3060 रुपए की कमाई कर सकतै हैं। गूगल ने अपने एप तेज के जरिए लोगों को केवल एक घंटे में 3060 रुपए कमाने का मौका दे रहा है।


कैसे होगी कमाई

हर घंटे 3000 रुपए की कमाई करने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। दरअसल गूगल इस एप के जरिए आपके पास प्रमोशन के कई तरह के स्कीम भेजेगी। जिसे आपको अपने दोस्तो, रिश्तेदारों और जिन्हें आप चाहें उन्हें भेजना होगा। इसके लिए किसी तरह की कोई बाध्यता नही है। न ही कोई उम्र की सीमा है। बस शर्त यह है कि आपके पास गूगल का अकाउंट होना चाहिए।

ऐसे कमाएं 1 घंटे में 3060 रुपए


अगर आपने अपने फोन में गूगल का पेमेंट एप तेज डाउनलोड कर लिया है तो आप 1 घंटे में 3000 रुपए कमा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी अन्‍य को तेज ऐप यूज करने के लिए इनवाइट करना होगा। अगर वह व्‍यक्ति आपके यूनीक तेज इन्‍वीटेशन लिंक के जरिए तेज ऐप से जुड़ जाता है और पेमेंट करता है तो आप तेज रेफरल ऑफर का लाभ लेने के हकदार होंगे। इस ऑफर के तहत आप और जिसे आपने इनवाइट किया, दोनों के तेज से लिंक यूपीआई इनेबल्‍ड बैंक अकाउंट में 51 रुपए की राशि आएगी । इस तरह अगर आप एक घंटे में 6 लोगों को जोड़ते है तो आप हर घंटे के हिसाब से 3000 रुपए के करीब की कमाई कर सकते है।