
नई दिल्ली। 12वीं पास लोगों के लिए नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का आवेदन आमंत्रित किया है। इसके लिए रेलवे ने विज्ञापन जारी करके जानकारी दी है। हम आपको आगे की स्लाइड में इस आवेदन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बताने जाने रहे हैं।

कौन-कौन से है : नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने कुल 307 पदों के लिए आवेदन मांगा हैं। स्टाफ नर्स, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट लोको पायलट, टेक ग्रेड तृतीय (सिग्नल), टिकट एग्जामिनर, गुड्स गार्ड, जूनियर इंजिनयर (सिग्नल) और अन्य। यदि आप इनमे से किसी भी पद के लिए इच्छुक है तो अपनी पात्रता, मानदंड, वेतन, कुल पद, चयन प्रक्रिया, अंतिम तिथि और आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखकर ही अप्लाई करें।

आयु सीमा : इन सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है। योग्यता : इसके लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। हालांकि रेलवे ने ये भी कहा है कि डिप्लोमा और स्नातक उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया : आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके लिए आपको कुछ जरूरी कागजों की आवश्यकता पहले से तैयार करना होगा। जैस सेल्फ अटेस्टेड फोटाकॉपी, सभी प्रमाणपत्र आदि। आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है। आप इसके लिए नीचे दिए गए पते पर भी आवेदन कर सकते है। Principal North Central Railway Collage Tundla, District Firozabad, Pin – 283204 (UP)

क्या होगी चयन प्रक्रिया : इसके लिए आपको कंप्यूटर आधारित टेस्ट, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण, चिकित्सा परीक्षा आदि को आपको पास करना होगा। आवेदन के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा।