
Property in Jabalpur - Real Estate,Property for sale in Jabalpur
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मिलने वाला सब्सिडी फायदे को और आगे बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत मध्यम आय वर्ग (MIG) को मिलने वाला यह फायदा अगले 15 महीने तक के लिए बढ़ाकर 31 मार्च 2019 तक कर दिया गया है। इस स्कीम के तहत मध्यम वर्ग के लोग होम लोन के ब्याज पर 2.60 लाख रुपए का फायदा उठा सकते है। इसके पहले ये स्कीम दिसंबर में खत्म हो रही थी। प्रधानमंत्री ने 31 दिसंबर 2016 को अपने एक भाषण में घोषणा किया था कि मध्यम आय वर्ग के लोगों को भी होम लोन सब्सिडी का फायदा दिय जाएगा।
केन्द्रीय आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने इस बात की घोषणा की। नरेडको द्वारा आयोजित अचल संपत्ति और बुनियादी ढांचा निवेशक शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होने ये घोषणा किया। मिश्रा ने कहा कि, सरकार ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत ब्याज सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए एमआईजी का लाभ उठाने वालों को कुछ और समय देने का फैसला किया है। इसलिए दिसंबर में खत्म होने वाले इस योजना का लाभ अब 31 मार्च 2019 तक उठाया जा सकता है। उन्होने कहा कि टारगेट पूरा करने के लिए हम निजि निवशकों को किफायती घर बनाने की योजना में निवेश करने के लिए जोडऩा चाहते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर मे प्रधानमंत्री शहरी योजना के तहत लोन संबंध सब्सिडी योजना (सीएलएसएस) को इस साल के आखिर तक एमआइजी के लिए मान्य कर दिया था।
लोन संबंध मे मध्यम आय वर्ग के ऐसे लोग जिनकी सलाना आय 6 लाख से 12 लाख के बीच है, ऐसे लाभार्थियों को 9 लाख रुपए के 20 साल तक के लिए लोन 4 फीसदी की ब्याज सब्सिडि मिलती है। जबकि 12 से 18 लाख रुपए के आय वाले लोगों के लिए ये ब्याज दर 3 फीसदी के हिसाब से लगता है। इससे होम लोन लेने वाले मध्यम वर्ग के लोगों को फायदा ये है कि यदि होम लोन पा ब्याज दर 12 फीसदी है तो उन्हे इस स्कीम के तहत केवल 8 फीसदी ही होम लोन चुकाना होगा।
Published on:
23 Sep 2017, 12:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.