1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईआरसीटीसी ने कहा किसी भी बैंक कार्ड से करें ऑनलाइन टिकट बुकिंग, कोई रोक नहीं

किसी भी बैंंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर कोई रोक नहीं है, IRCTC द्वारा कुछ बैंको के कार्ड बैन करने की खबर बिल्कुल गलत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 23 Sep 2017, 9:51 AM IST

IRCTC

नई दिल्ली। पिछले दिन ये खबर आई थी की ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए अब आपको कुछ बैंको का कार्ड ही इस्तेमाल कर पाएंगे। लेकिन IRCTC ने इसका खंडन करते हुए बताया कि ये खबर गलत है। शुक्रवार को आए कुछ खबरों मे ये सामने आया था कि IRCTC ने भारतीय स्टेट बैंक और ICICI समेत कुल 6 बैंको के कार्ड से ही आप ऑनलाइन टिकट की रकम जमा कर पाएंगे। IRCTC ने इस बात को बिल्कुल साफ करते हुए बताया है कि कोई भी ग्राहक किसी भी बैंक के कार्ड से अपने ऑनलाइन टिकट का भुगतान कर सकता है। इस पर कोई भी बैन नहीं है।


मंत्रालय ने किया ट्वीट

रेलवे मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ये बताया कि, किसी भी बैंक के कार्ड से आप अपना ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते है। इसमे कोई भी बदलाव नहीं है। ट्विट में लिखा है, किसी भी बैंंक का कोई भी डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर किसी भी प्रकार का कोई रोक नहीं है। IRCTC द्वारा कुछ बैंको के कार्ड बैन करने की खबर बिल्कुल गलत है।


क्या था विवाद

शुक्रवार को ये खबर आई थी कि, IRCTC और कुछ बैंको के बीच सुविधा शुल्क के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। और इस वजह से IRCTC ने अपने वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए कुछ बैंको के कार्ड से पेमेंट बैन कर दिया है। माना जा रहा था कि इस साल की शुरूआत मे ही IRCTC ने बैंको से सुविधा शुल्क की राशि को बराबर-बराबर बांटने को कहा था। लेकिन बैंको द्वारा इसपर सहमति न होने के कारण IRCTC ने इन बैंको के कार्ड को बैन कर दिया है। कुछ बैंको ने ये भी आरोप लगाया था कि IRCTC खुद ही पूरी शुल्क रखना चाहता था। हालांकि कोई भी बैंक इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं किया है।

ऑनलाइन टिकट बुक करते समय आप जितना भी रकम भुगतान करते हैं उसका एक हिस्सा जिसे मर्चेंट डिस्काउंट अमाउंटत (MDR) संबंधित बैंक को देना होता है। ये डिस्काउंट आपके द्वारा टिकट पर किए गए भुगतान राशि पर निर्भर करता है। बैंको ने इस बात पर कहा है कि, सामान्यत: मर्चेंट अपने संबंधित बैंक को इसपर पैस देता है लेकिन IRCTC ने उन्हे कभी पैसा नहीं दिया और इसी वजह से इस राशि को ग्राहकों से वसूला जाता है।