म्यूचुअल फंड

पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, 2000 रुपए हो सकती है न्यूनतम पेंशन

बजट सत्र के बाद ईपीएफओ बुला सकती है मीटिंग इसी महीने के अंत में हो सकता है ऐलान, सरकार के संकेत साफ
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2019, 1:27 PM IST
EPFO

नई दिल्ली। केंंद्र की मोदी सरकार देश के लोगों को पेंशन देने में दिलचस्पी दिखा रही है। फिर चाहे वो दुकानदार हों या फिर किसान। इस बार जो खबर आई है वो आम लोगों के लिए है। जिन लोगों को महीने ही न्यूनतम पेंशन मिल रही है उनके लिए काफी अच्छी खबर है। सरकार ने न्यूनतम पेंशन की सीमा को दोगुना करने जा रही है। अगर सब ठीक रहा तो सितंबर या अक्टूबर महीने में ही लाखों पेंशनर्स को दीपावली का तोहफा मिल सकता है।

दोगुनी हो सकती है न्यूनतम पेंशन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ( EPFO ) के लाखों पेंशनर्स की न्यूनतम पेंशन 1000 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए की जा सकती है। बजट सत्र के बाद ईपीएओ अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में बैठक बुला सकता है। जिसमें बैठक में पेंशनर्स के न्यूनतम पेंशन को दोगुना करने का प्रस्ताव किया जा सकता है। अगर बैठक में सहमति हो जाती है तोर ईपीएफओ की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक इस मुद्दे को पेश किया जाएगा। जिसके बाद ईपीएफओ ऐलान करेगा।

पहले ईपीएफओ बना रही थी बहाना
जानकारों के अनुसार सरकार की ओर से इस मुद्दे पर ईपीएफओ से बात कर चुकी है। पहले ईपीएफओ ने रुपए ना होने का बहाना बना दिया था। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि न्यूनतम पेंशन 2000 रुपए कर दिया जाना चाहिए। श्रम मंत्रालय के अधिकारियों की मानें तो श्रम मंत्री गंगवार पहले भी मीटिंग में इस बात को साफ कर चुके हैं कि न्यूनतम पेंशन को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Updated on:
3 Aug 2019, 1:27 PM IST
Published on: