पेट्रोल 7 प्रति लीटर हुआ सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 72.62, 75.30 और 78.27 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद दाम 75.44 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और भी सस्ता हो सकता है।