म्यूचुअल फंड

अच्छे रिटर्न और संतुलित निवेश के लिए है बेहतर मल्टीकैप फंड

अगर आप अच्छा रिटर्न और संतुलित निवेश चाहते है तो आपके लिए मल्टीकैप फंड एक बेहतर साधन हो सकता है।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2024, 1:21 AM IST
Feature image

अगर आप अच्छा रिटर्न और संतुलित निवेश चाहते है तो आपके लिए मल्टीकैप फंड एक बेहतर साधन हो सकता है। यह एक ऐसी स्कीम होती है, जो सभी मार्केट कैप लार्जकैप,‌ मिडकैप और स्मॉलकैप में निवेश करती है। बाजार की गिरावट में जहां लार्ज कैप शेयर सुरक्षा प्रदान करते है, वहीं मिड और स्मॉल कैप शेयर फायदा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कोई भी एक मार्केट कैप लगातार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकता है। इसलिए निवेशकों को एसेट अलोकेशन के तहत सभी मार्केट कैप में निवेश करना चाहिए। सालाना आधार पर 2023 में निफ्टी 100 टीआरआई का रिटर्न 21 फीसदी रहा है, जबकि निफ्टी मिडकैप 150 टीआरआई का रिटर्न 45 फीसदी रहा है। निफ्टी स्मॉलकैप 250 टीआरआई का रिटर्न 49 फीसदी रहा है। सभी मार्केटकैप में निवेश का फायदा यह होता है कि जोखिम और रिटर्न एक बाजार पूंजीकरण में केंद्रित होने के बजाय पूरे बाजार पूंजीकरण में विविधीकृत होते हैं।

एक लाख निवेश 1.56 लाख बना

मल्टीकैप में जिन चार फंडों ने पिछले एक साल में अच्छा रिटर्न दिया है उनमें एक्सिस के मल्टीकैप ने सर्वाधिक 56.02 फीसदी रिटर्न दिया है। कोटक मल्टीकैप की स्कीम 52.83 फीसदी, एचएसबीसी की स्कीम ने 51.90 फीसदी और एलआईसी मल्टीकैप की स्कीम ने 51.37 फीसदी का रिटर्न दिया है। इन फंडों में अगर किसी ने एक साल पहले एक लाख रुपए का निवेश किया तो वह रकम अब 1.56 लाख रुपए हो गई है। लार्जकैप बड़ी कंपनियों में निवेश करता है। मिडकैप स्माल कंपनियों के अवसरों को पकड़ता है। स्मॉलकैप उभरते हुए अवसरों में निवेश करता है, जहां छोटी कंपनियां आने वाले समय में बड़ी बनने की क्षमता रखती है। मल्टीकैप फंड लार्जकैप, मिडकैप, स्मॉलकैप और डायनॉमिक में 25-25 फीसदी का निवेश करता है। अगर एक्सिस म्यूचुअल फंड के मल्टीकैप की बात करें तो इसने सर्वाधिक निवेश वित्तीय सेवाओं, ऑटोमोबाइल और उसके कलपुर्जे, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, आईटी, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल में किया है। यह सभी ऐसे सेक्टर है, जो बाजार के हर माहौल में निवेशकों को सुरक्षा देने के साथ साथ उनके निवेश पर अच्छा रिटर्न देते हैं।

Updated on:
10 Oct 2024, 1:21 AM IST
Published on: