म्यूचुअल फंड

मात्र 399 रुपए में कीजिए हवाई यात्रा, ये कंपनी दे रही सबसे सस्ता ऑफर

कंपनी के अनुसार, इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यात्रियों को टिकटों की एडवांस बुकिंग करानी होगी।
2 min read
Nov 12, 2018
Air Travel
मात्र 399 रुपए में कीजिए हवाई यात्रा, ये कंपनी दे रही सबसे सस्ता ऑफर

नई दिल्ली। यदि आप हवाई सफर करने की योजना बना रहे हैं लेकिन महंगे किराए के कारण झिझक रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार ऑफर आया है। किफायती एयरलाइन के रूप में मशहूर एयर एशिया इंडिया लोगों के हवाई सफर के सपने को साकार करने के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत आप मात्र 399 रुपए में हवाई सफर कर सकते हैं। हालांकि, टिकट बुक करने के बाद आपको यात्रा के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

इस तारीख तक मिलेंगी सस्ती टिकट

इस ऑफर के तहत 18 नवंबर तक टिकटों की बुकिंग कराई जा सकती है। कंपनी के अनुसार, इस ऑफर के तहत टिकट खरीदने वाले लोग 6 मई 2019 से लेकर 4 फरवरी 2020 तक कभी भी यात्रा कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, इन टिकटों को कंपनी के टिकट काउंटर या कंपनी की वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, घरेलू रूट के लिए 399 और अंतरराष्ट्रीय रूट के लिए 1999 रुपए में टिकट बुक की जा सकती है।

इन जगहों की कर सकते हैं यात्रा

कंपनी के अनुसार, इस ऑफर का फायदा लेने वाले लोग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करीब 120 जगहों के लिए उड़ान भर सकते हैं। घरेलू रूट पर यात्री बगडोगरा, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, गोवा, गुवाहटी, इंफाल, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, नई दिल्ली, रांची और श्रीनगर आदि जगहों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय रूटों पर ऑकलैंड, बाली, बैंकॉक, मेलबर्न, सिंगापुर और सिडनी आदि की यात्रा की जा सकती है।

इन शर्तों का करना होगा पालन

कंपनी के अनुसार, इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यात्रियों को टिकटों की एडवांस बुकिंग करानी होगी। साथ ही केवन "बिग मेंबर" इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर एयरएशिया इंडिया, एयरएशिया बरहाद, थाई एयरएशिया, एयरएशिया एक्स की फ्लाइट्स पर भी लागू है। ऑफर की अधिक जानकारी कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल एप से भी ली जा सकती है।

Published on:
12 Nov 2018 05:32 pm