
899 रुपए में हवार्इ सफर करने का शानदार मौका, जानिए इंडिगो के इस अाॅफर के बारे में जरूरी बातें
नर्इ दिल्ली। इस मौसम में कर्इ कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जमकर आॅफर्स आैर डिस्काउंट दे रही हैं। विमान कंपनियां भी यात्रियों के लिए छूट देने में लगी हुर्इ हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने दिवाली के अवसर पर तीन दिनों के लिए स्पेशल दिवाली आॅफर का एेलान किया है। इंडिगो एयरलाइंस के इस आॅफर के तहत आप न्यूनतम 899 रुपए में हवार्इ सफर कर सकते हैं। इस विमान कंपनी ने अपने 10 लाख सीट्स पर आॅफर देने का एेलान किया है। इस आॅफर का फायदा आप 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच उठा सकते हैं। जबकि हवार्इ सफर करने का समय 8 नवंबर 2018 से 15 अप्रैल 2019 के बीच होगा।
इंडिगो के चीफ काॅमर्शियल आॅफिसर विलियम बोल्टर ने कहा, "हम 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच अपने यात्रियों को ये आॅफर देने को लेकर उत्साहित हैं। दिवाली एक एेसा त्योहार है जब लाेग अपने परिवार आैर करीबियों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम उन्हें सस्ते में हवार्इ सफर का मौका दे रहे हैं। हम आश्वस्त हैं कि यात्री इस आॅफर का भरपूर फायदा उठाएंगे। इस आॅफर के तहत हम न्यूनतम 899 रुपए में हवार्इ सफर करने का अवसर दे रहे हैं।" विलियम ने आगे कहा कि इस तीन दिनों की सेल के तहत हम अपने यात्रियों को हवार्इ सफर के तहत बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इन रूट्स पर कर सकते हैं हवार्इ सफर
इस सेल के तहत आप इंडिगो एयरलाइंस की अाधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना टिकट बुक करा सकते हैं। लखनड से गोवा के लिए आपको 2999 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अमृतसर से गुवाहाटी के लिए 3099 रुपए में आप टिकट बुक करा सकते हं। हैदराबाद से देहरादून के बीच हवार्इ यात्रा करने के लिए 2999 रुपए में टिकट उपलब्ध होगा। जबकि अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर कोलकाता से सिंगापुर के लिए 7599 रुपए टिकट उपलब्ध है। बेंगलुरू से बैंकाक के लिए 6599 रुपए में आप यात्रा कर सकते हैं। 899 रुपए में हवार्इ सफर करने का शानदार मौका, जानिए इंडिगो के इस अाॅफर के बारे में जरूरी बातें
Published on:
24 Oct 2018 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
