मुजफ्फरनगर

Crime : मेरठ की घटना के बाद अब मुजफ्फरनगर में पत्नी ने पति को मारने के लिए पिला दी जहरीली कॉफी

Crime : शादी से पहले पिंकी अपने भांजे से प्यार करती थी। पति अनुज ने पिंकी के फोन में उसके भांजे के मैसेज देख लिए थे। इसके बाद पिंकी ने पति को मारने की कोशिश की और जहरीली कॉफी पिला दी।

2 min read
दो साल पहले हुई शादी की पिंकी और अनुज की तस्वीर

Crime : मेरठ की घटना के बाद अब मुजफ्फरनगर में एक पत्नी ने अपने पति को जहरीली कॉफी पिलाकर मारने की कोशिश की है। कॉफी पीने से पति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति के परिजनों ने बेटे की पत्नी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

दो साल पहले हुई थी शादी

यह घटना मुजफ्फरनगर की खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भंगेला की है। इसी गांव के रहने वाले अनुज शर्मा की शादी करीब दो वर्ष पहले गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के फरखनगर की रहने वाली पिंकी शर्मा उर्फ सना के साथ हुई थी। अनुज मेरठ के ग्लोबल अस्पताल में काम करता है। शादी के कुछ महीने बाद ही अनुज और पिंकी के बीच विवाद शुरू हो गया था। दोनों में अनबन रहती थी। इसके पीछे पिंकी के मोबाइल पर व्यस्त रहने को वजह बताया गया है।

पति के ड्यूटी जाते ही फोन पर लग जाती थी पिंकी

परिजनों ने बताया कि अनुज ड्यूटी चला जाता था और पिंकी मोबाइल फोन पर लगी रहती थी। दोनों पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर कई बार विवाद हुआ और मारपीट भी हुई। इस घटना के बाद पिंकी ने पति अनुज के खिलाफ गाजियाबाद में मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके बाद गाजियाबाद के महिला थाने में दोनों के बीच सुलह करा दी गई। पुलिस ने एक सप्ताह के लिए दोनों को एक साथ रहने के लिए कहा। दोनों एक साथ रह तो रहे थे लेकिन अभी तक इनके बीच का विवाद खत्म नहीं हुआ था।

पति ने देख लिए थे पत्नी के फोन में मैसेज

अनुज की बड़ी बहन मीनाक्षी ने बताया कि पिंकी का शादी से पहले किसी और लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था। शादी के बाद भी पिंकी मोबाइल पर उसी लड़के से बात करती रहती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद था। परिजनों के अनुसार अनुज के ड्यूटी पर जाने के बाद पिंकी घर पर अकेली रहकर उस लड़के से फोन पर बात किया करती थी। मीनाक्षी ने बताया कि एक दिन अनुज ने पिंकी का फोन चेक किया तो पता चला कि वह लड़का कोई और नहीं बल्कि पिंकी का भांजा था। इस पर अनुज ने पिंकी पूछा तो पिंकी ने बताया कि वह शादी से पहले उस लड़के से प्रेम करती थी लेकिन अब कोई ऐसी बात नहीं है। इसका खुलासा होने के बाद अनुज पिंकी को अपने घर ले आया।

हायर सेंटर पर चल रहा अनुज का उपचार

इसके बाद पिंकी ने अनुज को कॉफी में जहर पिला दिया। सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि 25 मार्च को थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भंगेला से खबर मिली थी कि एक महिला ने अपने पति को जहरीली कॉफी पिला दी है। पुलिस गांव पहुंची तो पता चला कि सूचना सही है। आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Published on:
28 Mar 2025 12:41 pm
Also Read
View All
मॉब लिंचिंग की कोशिश! रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा, नशे की लत ने बनाया अपराधी

मुजफ्फरनगर में नवजात को 2 घंटे लिए बैठा रहा बंदर, मां चिल्लाती रही पास नहीं आने दिया, काटने को दौड़ा

3 लाख की रिश्वत का ऑडियो वायरल! मुजफ्फरनगर में SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, रास्ता रोक पूछा क्या रेट है? गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिली जमानत

शराब के नशे में दरोगा का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिपाही से पूछा- कहां खड़े हैं? सिपाही- खड़े नहीं पड़े हो