मुजफ्फरनगर

Crime : किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ विवादित बयान देने वाले अमित चौधरी पर FIR दर्ज

Crime : मेरठ के एक किसान नेता ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए बयान सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
2 min read
Kisan
मुजफ्फरनगर सिविल लाइन्स थाने में प्रदर्शन करते किसान नेता

Crime : मुजफ्फरनगर में रहने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करने वाले मेरठ के किसान नेता के खिलाफ मुजफ्फरनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। FIR दर्ज होने के बाद एक बार फिर से यह प्रकरण सुर्खियों में आ गया है।

विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर किया था जारी

दो दिन पहले भारतीय किसान यूनियन अटल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ टिप्पणी करते हुए विवादित बयान दिया था। इस विवादित बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुस्साए राकेश टिकैत के समर्थकों ने भी विवादित बयान देने वाले किसान नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

किसानों ने विवादित बयान देने वाले के खिलाफ खोला मोर्चा

भारतीय किसान यूनियन के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष नवीन राठी के साथ बड़ी संख्या में किसान पुलिस थाने पहुंचे और विवादित बयान देने वाले किसान नेता अमित चौधरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए FIR दर्ज करने की मांग की। काफी देर तक भी जब किसान सिविल लाइन थाने में ही बैठे रहे तो थाना प्रभारी ने इनसे तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

तीन दिन में गिरफ्तारी का दिया अल्टीमेटम

FIR दर्ज होने के बाद अब किसानों ने कहा है कि यदि तीन दिन के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो इस मामले में किसान सड़कों पर उतरेंगे और जोरदार नारेबाजी करते हुए आंदोलन किया जाएगा। किसान नेता राकेश टिकैत के समर्थक बयान देने वाले किसान नेता के खिलाफ आगरा और मेरठ में भी रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं।

Published on:
19 May 2025 06:37 pm
Also Read
View All
दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी

मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री में 24 घंटे काम और खाने को सिर्फ एक सूखी रोटी, भागने की कोशिश की तो पीछे छोड़ देते थे पिटबुल कुत्ता!

‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला