
धर्म परिवर्तन का आरोप (photo-patrika)
Muzaffarnagar News: भाजपा की एक महिला नेता की शिकायत पर दर्ज हुए धर्मांतरण, यौन उत्पीड़न और संपत्ति से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में नामजद आरोपी अशफाक राजू उर्फ राजीव बालियान परिवार सहित भूमिगत (अंडरग्राउंड) हो गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की हैं और कई शहरों में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जब आरोपी के मोरना स्थित आवास पर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला। पूरे दिन घर बंद रहा और परिवार का कोई सदस्य भी दिखाई नहीं दिया। पुलिस को आशंका है कि मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी परिवार के साथ कहीं और चला गया।
आरोपी की तलाश में पुलिस शहर के विभिन्न स्थानों के CCTV फुटेज खंगाल रही है। उसका मोबाइल फोन बंद है। पुलिस तकनीकी सर्विलांस के जरिए भी उसकी लोकेशन तलाशने का प्रयास कर रही है।
पुलिससूत्रों के अनुसार आरोपी के उत्तराखंड भागने की संभावना के मद्देनजर देहरादून और हरिद्वार में भी जांच की गई है। इसके अलावा मेरठ, नोएडा और प्रयागराज में उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी प्रयागराज की ओर भी जा सकता है, इसलिए वहां भी स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया है।
नोएडा में रहने वाली भाजपा की महिला नेता ने बृहस्पतिवार को अशफाक राजू उर्फ राजीव बालियान के अलावा उसके बेटे और बेटियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया था। महिला नेता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर उनके साथ यौन उत्पीड़न किया। साथ ही संपत्ति के नाम पर धोखाधड़ी करने औरधर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है।
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के संभावित रूप से न्यायालय परिसर आने की सूचना पर वहां भी निगरानी बढ़ाई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। तीनों टीमें लगातार आरोपी और उसके परिवार की तलाश में जुटी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
20 Jun 2026 08:48 am
Published on:
20 Jun 2026 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
