मुजफ्फरनगर

भारतीय इंजीनियर पर आया जर्मन युवती का दिल, यूपी के इस शहर में रचाई शादी

जर्मनी की शिक्षिका ने लिसाढ़ गांव निवासी मर्चेंट नेवी के इंजीनियर से शामली में हिंदू रीति-रिवाज से किया विवाह
2 min read
shamli

शामली. कहते हैं जब प्यार होता है तो दूरी और मजहब कोई मायने नहीं रखता है। कुछ ऐसा हुआ जर्मनी की मारिया और शामली के अरविंद के साथ। जर्मनी में दोनों के दिल मिले तो युवती भी सच्‍चे प्यार को पाने की खातिर भारत चली आई और शामली में बर्लिन की मारिया हॉफमेन और लिसाढ़ निवासी मर्चेट नेवी के इंजीनियर अरविंद कुमार ने पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ राजमहल होटल में शादी रचा ली। इसके बाद दोनों परिजनों के साथ सोमवार को तहसील पहुंचे जहां कोर्ट मैरिज के लिए भी अर्जी दी।

दरअसल मर्चेंट नेवी में इंजीनियर अरविंद कुमार दो साल पहले विभागीय कार्य से जर्मन गए थे। जहां अरविंद और शिक्षिका मारिया की आंखें चार हुईं। इसके बाद दोनों के बीच हुई दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई। इसके कुछ दिन बाद ही दोनों ने शादी का फैसला ले लिया। इधर अरविंद की पोस्टिंग मुंबई में हो गई। वहीं मरियम भी दो साल के वीजा पर मुंबई आ गई। एक सप्ताह पूर्व मरियम हॉफमेन के माता पिता और अन्य लोग शामली आए। यहां लिसाढ़ गांव में रहकर दीपावली का त्योहार मनाया और शादी की तारीख तय करके 21 अक्तूबर को शामली में कैराना रोड स्थित राजमहल होटल में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। शादी समारोह में अरविंद के रिश्तेदारों के अलावा अन्य परिचित भी शामिल हुए।

शादी करने के बाद सोमवार को ये कपल कोर्ट मैरिज के आवेदन के लिए शामली तहसील पहुंचा। जहां बयान दर्ज कराने के साथ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मरियम व परिवार मुंबई के लिए रवाना हो गया। अधिवक्ता सतेंद्र धीरयान ने बताया कि मुलाकात करने के बाद विवाह पंजीकरण कराया गया है। इस दौरान अरविंद मलिक और उसके पिता सोमपाल, मां मुनेश के अलावा मारिया के पिता जेन हॉफमेन और मां सिगरुन हॉफमेन भी मौजूद रहीं। यह भी बता दें कि अरविंद कुमार के पिता सोमपाल मलिक एयरफोर्स में हैं और इन दिनों वह दिल्ली में तैनात हैं।

Updated on:
24 Oct 2017 12:28 pm
Published on:
24 Oct 2017 11:36 am
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी