मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपियों के केस वापसी पर छलका पीड़ितों का दर्द

पीड़ित बोले, केस वापसी की प्रक्रिया शुरु करना हमारे जख्मों को फिर से हरा करने का काम कर रहा है।

2 min read
riot

मुजफ्फनगर। सरकार द्वारा दंगों के आरोपियों के केस वापसी की प्रक्रिया शुरु करना हमारे जख्मों को फिर से हरा करने का काम कर रहा है। जिस तरह की जिंदगी हम व्यतीत कर रहे हैं शायद ही कोई इसे समझ पाएगा। ये बात लिसाध गांव की निवासी और दंगों में अपने पिता को खोने वाली ईनाम(26) ने एक अखबार से बातचीत करते हुए कहीं। दरअसल, योगी सरकार द्वारा दंगों के आरोपियों के 131 केस वापस लेने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। जिसके बाद पीड़ित परिवार सरकार के इस कदम से आहात हैं।

ईनाम के बेटे सुकान (26) जो ईंट के भट्टे पर लेबर का काम करते हैं बताते हैं कि हमने अपने लोग खो दिए जिसके बाद सरकार द्वारा गांव से 10 कि.मी दूर हमजा कॉलिनी में मकान तो दिए गए लेकिन यहां सांप के काटने से हमारे दो रिश्तेदारों की मौत हो गई और दो बार हमारे साथ बंदूक की नौक पर चोरी की वारदात भी हो चुकी हैं। पहले हमारे पास हमारी जमीन थी लेकिन आज कुछ भी नहीं है। आज हम जिस परिस्थिति में जी रहे हैं वह शायद कोई सोच भी नहीं सकता।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार पुलिस के रिकॉर्ड में इन दंगों में कुतबा गांव के आठ लोगों की हत्या कर दी गई थी। जिसमें 110 लोगों पर केस दर्ज किया गया। गांव की रहने वाली अफसाना (30) जिनके ससुर की दंगों के दौरान हत्या कर दी गई कहती हैं कि उन्हें आज भी याद है जब दंगों के कुछ महीनों बाद उनके लोग गांव में पुलिसकर्मियों के साथ बचे हुए लोग और सामान लेने वापस आए थे और उसे बाद कभी वापस नहीं लौटे। वहीं

बता दें कि 2013 में मुजफ्फरनगर और शामली में हुए दंगों में 62 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 500 से अधिक केस दर्ज हुए थे। इनमें ज्यादातर केस जघन्य अपराध से जुड़े हैं और कम से कम 7 साल की सजा का प्रावधान है। इनमें से अब सरकार ने 131 केस की वापसी की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

Published on:
23 Mar 2018 11:38 am
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश