मुजफ्फरनगर

UP Crime : वॉक पर निकली महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूटे

UP Crime : महिलाएं घर से निकली थी। सुबह साढ़े पांच बजे बाइक सवार बदमाशों ने इन घटनाओं को अंजाम दिया।

less than 1 minute read
Muzaffarnagar Police
घटना की जानकारी देते पुलिस क्षेत्राधिकारी

UP Crime : मुजफ्फरनगर में सुबह साढ़े पांच बचे वॉक पर निकली महिलाओं से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। महिलाएं शोर मचाती हुई रह गई और लुटेरे फिल्मी अंदाज में फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला।

सुबह साढ़े पांच बजे की घटना

इस घटना से दो दिन पहले ही बाइक सवार बदमाशों ने मुजफ्फरनगर के भोपा रोड पर एक पेपर मिल ठेकेदार से 11 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस अभी इन बदमाशों की तलाश कर ही रही थी कि बाइक सवार बदमाशों ने एक और वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। दो महिलाएं सुबह के समय कसेरवा गांव से दभेड़ी गांव की ओर आ रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने इनसे सोने के कुंडल लूट लिए। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। इनका पता नहीं चल सका है।

सीसीटीवी कैमरें खंगाल रही पुलिस

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। इस घटना से क्षेत्र की महिलाओं में गुस्सा और डर दोनों हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Published on:
19 Apr 2025 03:38 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा