6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

Dr. Praveen Togadia Big Statement: डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू खतरे में है। गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी है।

2 min read
Google source verification
dr praveen togadia big statement said hindus are in danger important to learn lesson from ghaziabad incident

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बड़ा बयान दिया। फोटो सोर्स-(https://x.com/DrPravinTogadia)

Dr. Praveen Togadia Big Statement: मुजफ्फरनगरके खतौली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रशिक्षण शिविर में संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बुढ़ाना मार्ग स्थित जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज में चल रहे शिविर में उनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

अपने संबोधन में डॉ. प्रवीण तोगड़ियाने कहा कि हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा और संगठन के प्रति अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के विभिन्न घटनाक्रमों को देखते हुए हिंदुओं को एकजुट होकर अपनी सुरक्षा के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘वीर हिंदू-विजेता हिंदू’ अभियान से जुड़ने और समाज को संगठित करने का आह्वान किया।

कश्मीर पलायन का किया उल्लेख

तोगड़िया ने अपने भाषण में कश्मीर घाटी से हुए हिंदुओं के पलायन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर से लाखों हिंदुओं को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उन्होंने कहा कि इस विषय पर समाज को गंभीरता से विचार करने और ऐतिहासिक घटनाओं को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेकर भविष्य की चुनौतियों का सामना करने की तैयारी करनी चाहिए।

इतिहास और सामाजिक परिस्थितियों पर रखे विचार

अपने संबोधन के दौरान डॉ. तोगड़िया ने भारत के इतिहास और विभिन्न कालखंडों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज को अतीत की घटनाओं को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और आत्मविश्वासी बनने की आवश्यकता है। तोगड़िया ने दावा किया कि हिंदू समाज दुनिया के सबसे साहसी और पराक्रमी समुदायों में से एक है और यदि वह संगठित रहता है तो किसी भी चुनौती का सामना कर सकता है।

गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने गो संरक्षण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाना चाहिए और गोवंश की सुरक्षा के लिए देश में सख्त कानून बनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि गो संरक्षण भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा विषय है तथा इसके लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था की आवश्यकता है।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष देशराज सिंह, संगठन मंत्री प्रांत प्रमोद कुमार, जिला महामंत्री अभिषेक गर्ग, बालेंद्र प्रधान, अंकित राजपूत, मिथुन कुमार, पवन मित्तल, अंकित चौहान, मनोज पाटिल, संदीप और अभिषेक त्यागी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार पर भी हुआ मंथन

शिविर के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा, '' गाजियाबाद में हुई घटना से सबक लेने की जरूरत है। हिंदुओं को 13 सौ वर्ष से मारा जा रहा है। 4 लाख हिंदुओं को कश्मीर छोड़ना पड़ा था।''

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, ''काफिर का मतलब है सीधा शत्रु । हिंदुओं को इस बात को समझ लेना चाहिए।'' गाजियाबाद की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदू आज खतरे में है। वीर हिंदू विजेता हिंदू अभियान के साथ जुड़कर हिंदुओं को अपनी सुरक्षा करनी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग