26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव में डॉ. प्रवीण तोगड़िया टाटा कंपनी के धर्मांतरण को बताया खतरनाक, किया सावधान

Dr. Praveen Togadia in Unnao: उन्नाव में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ प्रवीण तोगड़िया ने टाटा कंपनी में महिलाओं के पोषण और धर्मांतरण पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

2 min read
Google source verification
डॉ प्रवीण तोगड़िया को स्मृति, फोटो सोर्स- आयोजक

फोटो सोर्स- आयोजक

Dr. Praveen Togadia of Antrashtriya Hindu Council: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज उन्नाव पहुंचे, जहां उन्होंने टाटा कंपनी में धर्मांतरण को लेकर हुई गतिविधियों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। नवाबगंज में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डाक्टर प्रवीण तोगड़िया कहा कि हिंदुओं को अपनी स्थिति मजबूत करनी चाहिए। सभी को एकजुट रहने पर बल दिया।

लव जिहाद धर्मांतरण खतरनाक

उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रमुख संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने टाटा कंपनी में हिंदू महिलाओं के शोषण और धर्म परिवर्तन को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह काफी खतरनाक है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। हिंदुओं को सतर्क करते हुए उन्होंने कहा कि लव जिहाद और धर्मांतरण देश के लिए खतरा हैं। हिंदुओं को एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। वे 020-66803300 पर अपनी समस्या बताकर मदद ले सकते हैं।

स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

डॉ प्रवीण तोगड़िया लखनऊ से कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए और उन्होंने नवाबगंज में डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया का बहुत स्वागत किया। इस दौरान वे स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर संगठन को मजबूत करने को कहा।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद हिंदुओं के हितों के लिए कार्य करती है.

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद गरीब हिंदू परिवारों को मेडिकल और कानूनी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से उन्हें जानकारी मिलती है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर अभी जारी किया गया है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर के मध्यम से मदद लेने की अपील की। हिंदुओं को मदद करने के लिए आगे कार्य किया जा सकता है।

प्रतीक चिन्ह देकर किया गया स्वागत

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद हिंदू दुकानदारों, किसानों, और मजदूरों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करती है। इसके साथ ही लव जिहाद, धर्मांतरण, गौ रक्षा के लिए कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर हिंदू कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।