23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव में गैस सिलेंडर में विस्फोट, खाना बनाते समय हुआ हादसा, घर की छत गिरी, पति, पत्नी और पुत्र की हालत गंभीर

Gas cylinder explosion: उन्नाव में अलग-अलग हुई आग लगने की घटना में 4 लोग घायल हो गए। जिसमें तीन का उपचार कानपुर में चल रहा है।

2 min read
Google source verification
घायलों को कानपुर में भर्ती कराया गया, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Gas cylinder explodes while cooking, husband, wife and son seriously injured: उन्नाव में घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कमरे की छत गिर गई। घटना समय मौके पर पति-पत्नी और 5 साल का मासूम बच्चा बैठा था। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई पड़ी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी और बच्चे को उपचार के लिए कानपुर के हैलट में भर्ती कराया है। इधर आग लगने के कारण फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना आज गुरुवार की देर रात गंगा घाट थाना क्षेत्र की है।

खाना बनाते समय हुआ हादसा, तीन घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के गंगा घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर ठाकुर खेड़ा गांव में कमल की पत्नी घर में खाना बना रही थी। पास में ही कमल और 5 वर्षीय पुत्र कृष्ण भी बैठा था। खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि घर की छत गिर गई। आवाज दूर तक सुनाई पड़ी।

पुलिस को घटना की जानकारी दी गई

डायल 112 पर घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गंगा घाट थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। एंबुलेंस के माध्यम से तीनों को कानपुर हैलेट में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग लग गई।

फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया

फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची इतनी जोरदार थी कि लोग आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस संबंध में गंगा घाट थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गैस सिलेंडर में विस्फोट क्यों हुआ, इसकी भी जांच की जाएगी। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌

बिजली के तार में स्पार्किंग से झोपड़ी में आग लगी

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के भूलेमऊ गांव में बिजली के तार में स्पार्किंग से छप्पर में आग लग गई, जिससे 35 वर्ष की महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे स्वास्थ्य केंद्र पुरवा में भर्ती कराया गया है। एक बकरी भी झुलस गई है। कोतवाली पुलिस को बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। महिला का हाथ झुलल गया, जिसका उपचार कराया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।